{"_id":"59d520114f1c1bbe538b5c78","slug":"two-thousand-capsules-stock-seals-of-1400-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार कैप्सूल, 1400 टैबलेट का स्टॉक सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार कैप्सूल, 1400 टैबलेट का स्टॉक सीज
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
medicine
औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के तीन मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। टीम ने दो मेडिकल स्टोर्स से करीब दो हजार कैप्सूल और 1400 टैबलेट के स्टॉक को सीज कर दिया। इन सीज की गई दवाओं के सैंपल लेकर विभागीय लैब को भी भेजे गए। बिल प्रस्तुत न करने पर दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया।
औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने बताया कि तीन माह पहले सचिन मेडिकल स्टोर नयागंज से मॉक्सीलियम प्लस कैप्सूल का नमूना लिया गया था, जो कि जांच के लिए लैब भेजा था। लैब ने इस नमूने को मानकों के अनुरूप नहीं पाया और इसकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं आदेशों के क्रम में बुधवार को फिर से सचिन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, यहां दवा विक्रेता को नोटिस देकर पूछा गया है कि किससे यह टैबलेट खरीदी गई और किस-किस को बेची गई है।
इस बिक्री पर तत्काल रोक लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नगला अलगर्जी स्थित चंद्रा मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई की गई, सूचना मिली थी कि यहां भी मॉक्सीलियम कैप्सूल बेचा जा रहा है। यहां से मॉक्सीलियम के 180 कैप्सूल को जब्त कर लिया और फिर से इस कैप्सूल का नमूना भरकर लैब को भेजा है।
विज्ञापन
मौके पर दवा विक्रेता इस कैप्सूल की खरीद के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। दवा विक्रेता को नोटिस भी दिया। इसके अलावा निहारिका मेडिकल स्टोर गुड़िहाई बाजार में मॉक्सीलियम कैप्सूल का स्टॉक तो नहीं मिला, लेकिन यहां से खांसी जुकाम की ऑपीकोल्ड एन टैबलेट और विटामिन एडी कैप्सूल सिपडिविट का सैंपल लिया गया। दवा विक्रेता द्वारा खरीद बिल प्रस्तुत न कर पाने के कारण यहां मिले ऑपीकोल्ड की 1400 टैबलेट और सिपडिविट के दो हजार कैप्सूल के स्टॉक को सीज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।