फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two teachers suspended for fraud in Hathras

धोखाधड़ी के आरोप में दो शिक्षक निलंबित

Fri, 18 May 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 18 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Two teachers suspended for fraud in Hathras
teacher shimla
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने प्राथमिक विद्यालय किंदौली में तैनात रहे प्रधानाध्यापक जमालुद्दीन ने अपने साथ तैनात सहायक अध्यापक महेश कुमार की 32 केजुअल लीव दर्ज ही नहीं कीं। विभाग ने महेश कुमार को इन अवकाश के दिनों का वेतन जारी कर दिया। जांच के बाद बीएसए ने इसे काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने विभाग को धोखा देने के आरोप में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन


बीएसए रेखा सुमन ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश कुमार ने जब विद्यालय पहुंचकर इसकी जांच की तो पाया कि इन शिक्षकों ने साठगांठ करके विभाग को 32 सीएल का भुगतान पा लिया है, जबकि विभागीय नियमों के अनुसार जो शिक्षक सीएल प्राप्त करता है, उसको विधिवत रूप से रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है, जिसे अपने सहायक अध्यापक के साथ मिलकर हेडमास्टर ने नहीं किया। यह गड़बड़ी खंड शिक्षाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय में हेडमास्टर रहे जमालुददीन को अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए गए मॉडल स्कूल हसायन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरदिलनगर संख्या दो में हाल में ही विभाग की ओर से तैनाती दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हसायन जमुना प्रसाद सुमन को जांच अधिकारी नामित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है, जिससे दोनों शिक्षकों के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई की जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed