फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   two student caught during cheating in physics exam

भौतिक विज्ञान के पेपर में दो को नकल करते दबोचा

Thu, 12 Mar 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
two student caught during cheating in physics exam
एक केंद्र से सीबीएसई की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षा में बागला डिग्री कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया। उनकी उत्तरपुस्तिका को नकल सामग्री के साथ सील कर दिया गया। दूसरी ओर, सीबीएसई 10वीं की गणित की परीक्षा जिलेभर के छह परीक्षा केंद्रों पर हुई।

बागला डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा हुई। यहां भौतिक विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में 74 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा में बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें भौजिक विज्ञान के 55 परीक्षार्थियों में से छह अनुपस्थित रहे। वनस्पति विज्ञान के पेपर में 192 परीक्षार्थियों में से 191 ने परीक्षा दी। इसी पाली की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में आंतरिक सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। एक के पास से लिखी हुई पर्ची मिली तो दूसरे के पास मॉडल पेपर का पन्ना मिला। इसे उत्तरपुस्तिका के साथ सील कर दोनों परीक्षार्थियों को दूसरी उत्तरपुस्तिका थमा दी गई। तीसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। इसके अलावा जिलेभर के छह केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं की परीक्षा हुई, जिसमें गणित का पेपर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed