{"_id":"5ea47e478ebc3e90541fe4d2","slug":"two-stonepelter-arrest-hathras-news-ali2322074105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव करने वाले दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव करने वाले दो दबोचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लॉकडाउन में गश्त कर रही पुलिस के ऊपर पथराव करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके तीन साथियों पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है। अभी 14 नामजदों की पुलिस को तलाश है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला के नगला के सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। ताकि यहां ना कोई अंदर जा सके और नाहीं अंदर से बाहर आ सके। 14 अप्रैल की रात को लाला का नगला में चौकी प्रभारी राजेश यादव उर्फ सिंघम अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने घरो के बाहर जमघट लगाकर बैठे लोगों को घर के अंदर जाकर बैठने को कहा तो इसी बात से गुस्साए लाला का नगला के 19 नामजदों ने पुलिस पर पथराव कर लिया। काफी हंगामा हुआ था । भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात करनी पड़ी। यहां से पुलिस ने तीन नामजदों कदीर पुत्र लटूर, चुन्ना पुत्र निजामुद्दीन और चांद पुत्र भूरा खां को तो मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि आशू पुत्र रसीद, नदीम पुत्र हबीब, आदिल पुत्र आकिल, वसीम पुत्र चुनिया, शबीब पुत्र सईद, शाकिर व जाकिर पुत्रगण लटूर, साजिद पुत्र सकील, विलाल पुत्र शकील, वकील पुत्र इस्माईल, फरमान पुत्र बुंदू, बबलू पुत्र शब्बीर, बलीम पुत्र इस्माईल, सईद पुत्र खलील, फैजू पुत्र शरीफ और नाजिम पुत्र हबीब निवासीगण लाला का नगला फरार हो गए थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 147, 149, 307, 336, 332, 353, 188, 269, 270 में मुकदमा दर्ज किया है। इन फरार अभियुक्तों की तलाश में सिंघम अपनी टीम के साथ लगातार दबिश दे रहे हैं। इसी के तहत फैजू उर्फ फेजल पुत्र शरीफ और फरमान पुत्र बुंदू को एसआई राजेश यादव व उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में 14 नामजदों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे 14 आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। वह भी जल्द ही हमारी गिरफ्त में होंगे। - एके सिंह, एसएचओ कोतवाली सदर।