{"_id":"57546d784f1c1bcb471091a6","slug":"two-space-broken-pipe-water-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगह टूटी पाइप, पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगह टूटी पाइप, पेयजल सप्लाई ठप
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुरसान गेट पर क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति की लाइन ठीक करते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मुरसान गेट पर दो स्थानों से पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप होने के चलते लोग पहले ही पेयजल संकट से जूझ रहे हैं ऊपर से अब पालिका की पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के तरस गए।
बता दें कि कुछ माह पूर्व ओढ़पुरा तिराहे से मुरसान गेट गंदा कुआं तक सीवर लाइन डाली गई थी। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो पाया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों को रोकने के कोई प्रबंध नहीं है। भारी वाहन गुजरने से नई सीवर लाइन और पुरानी पेयजल आपूर्ति की लाइनें आए-दिन क्षतिग्रस्त हो रही हैं। शनिवार को भी मुरसान गेट ईदगाह और करबला के निकट दो स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की लाइनें क्षतिग्रस्त हो र्गइं, जिससे मुरसान गेट के आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया। दूसरे दिन भी कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइन लाइनों को बदलने में जुटे रहे लेकिन शाम तक लाइनें दुरुस्त नहीं हो सकीं। सोमवार तक लाइन दुरुस्त हो सकती हैं।
मुरसान गेट पर भारी वाहन गुजरने से पेयजल आपूर्ति की पुरानी लाइनें ध्वस्त हो रही हैं। कर्मचारी लगा दिए गए हैं। सोमवार तक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि