फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two shops burnt to ashes due to fire in gas cylinder

Hathras News: गैस सिलिंडर में आग से दो दुकानें जलकर राख

Thu, 14 Mar 2024 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 14 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two shops burnt to ashes due to fire in gas cylinder
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित सलेमपुर के निकट बुधवार की दोपहर को सिलिंडर से गैस के रिसाव के चलते मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग से हलवाई की दुकान और एक सैलून जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल की मदद से आग को बुझा लिया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई और अनहोनी की आशंका को देखते हुए हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर यातायात को रोका। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कस्बा हसायन निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र भगवती प्रसाद की सिकंदराराऊ रोड स्थित सलेमपुर के निकट मिठाई की दुकान है। बुधवार की दोपहर को सिलिंडर में लगे पाइप से गैस का रिसाव हो गया, जिससे सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में ही आग लपटों ने पड़ोस में स्थित यामीन पुत्र वाहिद के सैलून को भी चपेट में ले लिया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत ही हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर यातायात को रोक दिया। लगभग आधा घंटे तक यातायात थमा रहा। हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सबमर्सिबल पंप की मदद से पानी का इंतजाम कर आग को बुझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed