{"_id":"6919a06e87d0ba24bb0b9ca2","slug":"two-power-substations-built-in-salempur-industrial-area-hathras-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में बनेंगे दो विद्युत उपकेंद्र, विभाग को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में बनेंगे दो विद्युत उपकेंद्र, विभाग को भेजा प्रस्ताव
Sun, 16 Nov 2025 03:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:29 PM IST
सार
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सहित अन्य बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होते ही उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन)
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में बिजली आपूर्ति की सुविधा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) अलीगढ़ की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर औद्योगिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने और विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए दो नए विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) स्थापित करने का प्रस्ताव बिजली विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
इन उपकेंद्रों के बनने से औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वर्तमान में क्षेत्र का विस्तार तेजी से हो रहा है, ऐसे में मौजूदा बिजली आपूर्ति ढांचा उद्योगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है। प्रस्ताव का आगणन (एस्टीमेट) तैयार किया जा रहा है। जैसे ही उच्च स्तर से स्वीकृति प्राप्त होगी, उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद उद्यमियों को अपनी इकाइयों के लिए पर्याप्त क्षमता के बिजली कनेक्शन मिल पाएंगे। यूपीसीडा अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम गोपाल ने बताया कि सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सहित अन्य बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होते ही उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन प्रारंभ किया जाएगा। नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना से पर्याप्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन