{"_id":"5dc9ae8a8ebc3e5b25085bc4","slug":"two-people-who-trapped-a-shopkeeper-by-keeping-fake-notes-in-hathras-were-arrested-two-absconding-hathras-news-ali2185364108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में नकली नोट रखकर दुकानदार को फंसाने वाले दो को पुलिस ने धरा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में नकली नोट रखकर दुकानदार को फंसाने वाले दो को पुलिस ने धरा, दो फरार
विज्ञापन
हाथरस में नकली नोट पकड़े जाने के मामले में खुलासा करती हाथरस जंक्शन पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
नकली नोट रखकर दुकानदार को फंसाने वाले दो को पुलिस ने धरा, दो फरार
कस्बा लाढ़पुर में रेडीमेड की दुकान से 8.77 लाख रुपये के नकली नोट पुलिस ने किए थे बरामद
सूचना देने वाले से पूछताछ के बाद खुला पूरा मामला, दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाढ़पुर में रेडीमेड की दुकान पर मिले नकली नोटों के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपियों की पुलिस को तलाश है। रंजिशन दुकानदार को फंसाने के लिए यह नोट उसके काउंटर पर रखे गए थे।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाढ़पुर में गांव दयानपुर निवासी राजवीर पुत्र भगवती प्रसाद की दुकान के काउंटर से पुलिस ने 8.77 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। दुकानदार से काफी पूछताछ के बाद पुलिस को जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो सूचना देने वाले की खोज की गई, जिसके बाद मामला साफ हो गया। यहां पर दुकानदार ने गगन पाराशर पुत्र सत्यदेव निवासी माधव विहार कॉलोनी इगलास अड्डा और सत्यप्रकाश उर्फ सत्ते पुत्र गोविंदशरण निवासी ढकपुरा को दुकानदार ने पहचान लिया और कहा कि ये दोनों कपड़े खरीदने आए थे और फिर यह कहकर चले गए कि बाद में आएंगे।
कड़ाई से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद आरोपियों ने यह बात स्वीकार की कि उन्होंने की दुकान के काउंटर पर नकली नोट रखे थे। रंजीत चौधरी निवासी फतेहपुर इगलास और अशोक दीक्षित निवासी मूंगसा की पुलिस को तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह नकली नोट रंजीत चौधरी निवासी फतेहपुर हाल निवासी दयानतपुर ने दिए थे, जबकि इन नोटों को अशोक दीक्षित निवासी मूंगसा ने जो आरपीएम कॉलेज के पास कमरा लेकर रहता है, ने अपनी मशीन से स्कैन किया है।
विज्ञापन
रेडमेड की दुकान से बरामद 8.77 लाख रुपये के नकली नोटों के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने ही रुपये दुकान पर रखे थे। इसमें शामिल दो लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।