फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two people including a woman died in a bike-car collision

Hathras Accident: दो जगहों पर कारों की टक्कर, बाइक सवार महिला समेत दो की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 08 Dec 2025 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 10:30 PM IST
सार

मई-कंजौली मार्ग पर दाऊजी की ओर से आ रही कार टक्कर से बाइक सवार युवक अजीत कुमार की मौत हो गई। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौंनिया के निकट कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people including a woman died in a bike-car collision
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में 8 दिसंबर को अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसों के बाद मौके पर लोेगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहला सड़क हादसा 8 दिसंबर की दोपहर को मई-कंजौली मार्ग पर हुआ और इसमें दाऊजी की ओर से आ रही कार टक्कर से बाइक सवार युवक अजीत कुमार (40) की मौत हो गई। अजीत कुमार गांव भूतिया राया निवासी कुंवरपाल के पुत्र थे। अजीत बाइक से कंजौली की तरफ अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौंनिया के निकट हुआ। यहां एक कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कांता देवी (55) पत्नी शिवचरन निवासी कूपा गली गौतम नगर सादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे शिवचरन के भतीजे जगवीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार कांता देवी व जगवीर राया में किसी गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed