{"_id":"658827bf3fc908219209e183","slug":"two-people-consumed-poison-due-to-domestic-dispute-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गृह क्लेश में दो लोगों ने खाया विषाक्त, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गृह क्लेश में दो लोगों ने खाया विषाक्त, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Sun, 24 Dec 2023 06:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:15 PM IST
सार
थाना हाथरस गेट और सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो लोगों ने विषाक्त खा लिया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। दोनों को हाथरस जिला अस्पताल से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विषाक्त प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में अलग-अलग स्थानों पर गृह क्लेश के कारण दो लोगों ने विषाक्त खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अज्ञात कारणों से एक महिला ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे भी अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन