फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two parties fought over old rivalry

Hathras: दो पक्षों हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, एक महिला सहित चार घायल, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे भी चले। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों से महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two parties fought over old rivalry
पथराव के बाद आंगन में पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : स्वयं

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंडा में 18 जून सुबह करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। लगभग आधा घंटा तक ईट-पत्थर फेंके गए । पथराव से गांव में अफरा-तफरी  मच गई। लोग दूर से ही तमाश देखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायलों में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
गांव खोंडा में नाहर सिंह एवं राजेन्द्र सिंह के मकान पास-पास हैं । करीब छह माह पहले नाहर सिंह का पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ छोटू, राजेन्द्र की पत्नी को साथ ले गया और कहीं बाहर रह रहा है। राजेन्द्र की पत्नी के तीन बच्चे भी है, जिनका वह पालन कर रह है । इसी के चलते दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है । नाहर सिंह परिवार के लोग राजेंद्र सिंह के परिवार पर फब्तियों कसते थे । 
विज्ञापन


18 जून को दस बजे जब राजेन्द्र अपने घर की ओर रहा था, उसी समय लक्ष्मण, नाहर सिंह, जगदीश एवं गब्बर सिंह ने एक बार फिर उसके ऊपर फब्तियां कसना शुरू कर दिया । उसने इसके लिए मना किया तो उसे सभी ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे । मारपीट होता देख राजेन्द्र के परिवार वाले भी आ गए और बीच बचाव करने का प्रयास करने लगे। उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। उसके बाद ईंट-पत्थर फिंकने लगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से अर्चना देव, हरी श्याम एवं धर्मेन्द्र तो दूसरे पक्ष से लोकेन्द्र घायल हो गए । अर्चना की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया । पुलिस ने राजेन्द्र की तहरीर पर चारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ गोपाल सिंह का कहना है कि गांव खोंडा में दो पक्षों मारपीट हुई  है । घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया है । पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । गांव में पूरी तरह से शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed