{"_id":"68334c280f5b9b39770dfe61","slug":"two-parties-clashed-over-water-reaching-the-farm-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पड़ोसी के खेत में पानी पहुंचने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट, पथराव में 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पड़ोसी के खेत में पानी पहुंचने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट, पथराव में 13 लोग घायल
Sun, 25 May 2025 10:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 May 2025 10:28 PM IST
सार
भूरी सिंह के बेटे शाम को खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच पानी कालीचरन के खेत में पहुंचने लगा। जिससे कालीचरन का पक्ष भड़क गया। रात दस बजे के करीब दोबारा से दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज होने लगा।
विज्ञापन
मारपीट के बाद मौके पर पड़े ईंट पत्थर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भम्भू जाट में 24 मई शाम सिंचाई के दौरान पड़ोसी के खेत में पानी पहुंचने से दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों ओर से महिला पुरुष सहित 13 लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
घटनाक्रम 24 मई की शाम पांच बजे का है। गांव निवासी किसान भूरी सिंह का खेत ऊंचा है। पड़ोसी कालीचरन का खेत नीचा है। भूरी सिंह के बेटे शाम को खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच पानी कालीचरन के खेत में पहुंचने लगा। जिससे कालीचरन का पक्ष भड़क गया। उस समय कहासुनी-गालीगलौज के बाद मामला शांत हो गया। रात दस बजे के करीब दोबारा से दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज होने लगा। मारपीट के बाद दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया।
विज्ञापन
इसमें एक पक्ष के भूरी सिंह, पुष्पा देवी, विष्णु, वीरेंद्र, अंकित घायल हो गए। दूसरे पक्ष से कालीचरन, दिनेश, मुरारी, राहुल, बंटी, भोला, कुलदीप, तरुण को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। भूरी सिंह व पुष्पा देवी सहित चार लोगों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन