{"_id":"5a3017cb4f1c1b4c528b90a8","slug":"two-killed-in-road-accidents-one-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दोनों की शिनाख्त भी हो गई है। दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र गांव नगला काशी निवासी ध्यानपाल (35 वर्ष) पुत्र रामेश्वर दयाल अपनी बाइक से जलेसर के निकट गांव गदाई में अपनी ससुराल गए थे। मंगलवार को लौटते समय हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बेरगांव के निकट ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त हो सकी।
दूसरी दुर्घटना कोतवाली सासनी क्षेत्र में गांव चौपाल सागर के निकट हुई। हाथरस की तरफ से दो युवक बाइक से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। चौपाल सागर के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक छोटू पुत्र अशोक निवासी धौलपुर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे उसकी मौसी के बेटे शिवकुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी गाजियाबाद के गंभीर चोटें आई हैं। ये दोनों गाजियाबाद से सादाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। लौटकर जाते समय दुर्घटना हुई।