{"_id":"65ef50d7e078662bf0061475","slug":"two-injured-after-bike-collides-on-overbridge-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओवरब्रिज पर टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओवरब्रिज पर टकराई बाइक, दो घायल
Tue, 12 Mar 2024 12:13 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:13 AM IST
सार
हाथरस के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर उनकी बाइक की किसी अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर 11 मार्च को दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो सवार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शहर के मथुरा रोड स्थित कछपुरा निवासी चंद्र प्रकाश व दीपक सोमवार को शहर आए हुए थे। इसी दौरान शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर उनकी बाइक की किसी अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन