फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two including a girl died due to diarrhea and fever

Hathras News: डायरिया और बुखार से बच्ची सहित दो की मौत

Mon, 16 Sep 2024 05:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 16 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Two including a girl died due to diarrhea and fever
बदलते मौसम के साथ जिले में बुखार और डायरिया का कहर बढ़ता जा रहा है। डायरिया पीड़ित बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। रोते-बिलखते परिजन शवों को लेकर चले गए।
विज्ञापन

जिले में इन-दिनों बड़ी संख्या में लोग बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे डेढ़ से दो हजार मरीजों में लगभग 300 मरीज बुखार पीड़ित होते हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी इन-दिनों बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की भरमार है। इन बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौत का सिलसिला भी जारी है। नगला कुंवरजी निवासी अरविंद रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो दिन पूर्व उनकी एक वर्ष छह माह की बेटी माही को उल्टी-दस्त हो गए। परिजन निजी चिकित्सक से उसका उपचार करा रहे थे। रविवार को सुबह परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शहर की कांशीराम टाउनशिप निवासी 78 वर्षीय रामचंद्र को पांच दिन से बुखार आ रहा था। उनका उपचार जिला अस्पताल के चिकित्सक से चल रहा था। शनिवार की रात को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर चले गए। हालांकि उनके भतीजे मनोज कुमार का कहना है कि उनके चाचा को खून की जांच में डेंगू निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

=======

बीमारी से बच्चे की मौत
हाथरस। शहर के नवीपुर निवासी दो वर्ष छह माह के एक बच्चे की मौत हो गई। सौरभ पुत्र देवेंद्र निवासी नवीपुर की तबीयत खराब चल रही थी। परिजन उसको उपचार के लिए रविवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed