फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two girls ran away from Hathras One Stop Centre

बड़ी लापरवाही: दरवाजे की कुंडी उखाड़ वन स्टॉप सेंटर से भाग गईं दो युवतियां, सीसीटीवी कैमरों से की तलाश

Tue, 12 May 2026 04:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 12 May 2026 04:11 AM IST
सार

पुलिस सुरक्षा में भेजी गईं युवतियों के लापता होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। रात में ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। युवतियां दरवाजा खोलकर केंद्र के पीछे जाती नजर आईं।

विज्ञापन
Two girls ran away from Hathras One Stop Centre
वन स्टॉप सेंटर हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस तहसील सदर परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर(ओएससी) की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वन स्टॉप के दरवाजे में लगी कुंडी के उखड़ाकर रविवार रात करीब 12 बजे दो युवतियां भाग गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश शुरू की और दो घंटे बाद दोनों पुलिस को सासनी में कोतवाली चौराहे पर मिल गईं।

विज्ञापन


युवतियों का कहना है कि वह पुलिस कार्रवाई के डर से केंद्र से निकल गई थी, इनकी काउंसिलिंग की जा रही है। कोतवाली सदर क्षेत्र से 15 दिन पहले लापता हुई एक युवती को तलाशकर पुलिस रविवार रात लेकर आई थी। दूसरी युवती सासनी से घर से चली गई थी, जिसे तलशकर पुलिस शनिवार को वन स्टॉप सेंटर लेकर आई थी। दोनों के सोमवार को बयान कराए जाने थे।
विज्ञापन


युवतियों के अनुसार परिजनों के दबाव व मन में पुलिस कार्रवाई का डर था। इसलिए रात को ही दोनों ने भागने का मन बना लिया। वन स्टॉप का सेंटर का दरवाजा अंदर से बंद था। युवतियों ने कुंडी के पेंच खोल लिए और कुंडी उखाड़कर निकल गई। गार्ड की नजर पड़ी तो इनकी तलाश की गई। प्रोबेशन अधिकारी व पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी व हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा से पहुंच गईं सासनी
पुलिस सुरक्षा में भेजी गईं युवतियों के लापता होने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। रात में ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। युवतियां दरवाजा खोलकर केंद्र के पीछे जाती नजर आईं। दीवार फांदकर की दोनों झाड़ियों में कूदी और वहां से अंधेरे में ही पैदल-पैदल बाईपास तक पहुंच गईं। रुहेरी तिराहे पर उन्हें ई-रिक्शा मिल गया। दोनों सासनी के लिए बैठ गईं। रुहेरी तिराहे पर लगे कैमरे में दोनों सासनी की ओर जाती दिखीं। पुलिस ने घेराबंदी कर रात लगभग दो बजे सासनी कोतवाली चौराहा के पास से उन्हें पकड़ लिया और राहत की सांस ली।


दोनों लड़कियां वन स्टॉप सेंटर से निकल गई थीं, जिन्हें कुछ देर बाद ही तलाश लिया गया। सेंटर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कमेटी बनवाई जा रही है, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed