फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two families claim one body

Hathras News: एक शव पर दो परिवारों का दावा, कब्रिस्तान से निकाला मृत शरीर, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 30 May 2026 05:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 30 May 2026 05:41 PM IST
सार

हाशिम 2 मई से लापता था और 4 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। साबिर ने कपड़ों व सैंडल से हाशिम की पहचान की थी। वहीं लहौर्रा निवासी नौरंगी लाल ने शव को अपने 32 वर्षीय बेटे सुसा उर्फ सुभाष का बताया। उन्होंने कड़े, लाल टी शर्ट और जाहरवीर बाबा के टैटू से पहचान की थी।

विज्ञापन
Two families claim one body
मृतक युवक का शव कब्रिस्तान से निकलवाते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी थाना अंतर्गत 9 मई को इगलास सड़क स्थित जय दुर्गा धाम कॉलोनी के निकट एक युवक का शव मिला था। इस शव को लेकर अब दो परिवार अपना दावा कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शुरुआत में गढ़ौआ निवासी साबिर ने शव को अपने 25 वर्षीय बेटे हाशिम का बताया। हाशिम 2 मई से लापता था और 4 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। साबिर ने गांव के पांच नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कपड़ों व सैंडल से हाशिम की पहचान की थी।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में लहौर्रा निवासी नौरंगी लाल ने शव को अपने 32 वर्षीय बेटे सुसा उर्फ सुभाष का बताया। उन्होंने कड़े, लाल टी शर्ट और जाहरवीर बाबा के टैटू से पहचान की थी।  सुसा 5 मई से लापता था। नौरंगी लाल और उनके बेटे राजेश कुमार ने भी इन्हीं निशानों से पहचान का दावा किया। एक ही शव पर दो परिवारों के दावे से पुलिस उलझन में पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए जांच के आधार पर मृतक की पहचान करेगी। 30 मई को पुलिस और तहसीलदार रजत कुमार ने शव को कब्रिस्तान से निकलवा कर लहौर्रा के परिजनों को सौंपा। बताया जा रहा है कि लहौर्रा के परिजन सुभाष के शव की प्राप्ति के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, अब जाकर उन्हें शव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed