{"_id":"649981df171a9eff0d085554","slug":"two-children-died-due-to-sudden-health-deterioration-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अचानक तबीयत बिगड़ने पर दो बच्चों की मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अचानक तबीयत बिगड़ने पर दो बच्चों की मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए शव
Mon, 26 Jun 2023 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 05:47 PM IST
सार
सासनी क्षेत्र के गांव छौंड़ा निवासी सात माह का विशाल पुत्र भूरा सिंह रोजाना की तरह रविवार की रात दूध पीकर सोया था। सोमवार की सुबह करीब सात बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अली पुत्र शकील (डेढ़ माह) की सोमवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों को तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को लेकर चले गए।
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र के गांव छौंड़ा निवासी सात माह का विशाल पुत्र भूरा सिंह रोजाना की तरह रविवार की रात दूध पीकर सोया था। सोमवार की सुबह करीब सात बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी अली पुत्र शकील (डेढ़ माह) की सोमवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन