{"_id":"671643e9e9cec47c200c6ee5","slug":"two-bikes-collided-with-each-other-one-dead-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक आमने-सामने भिड़ीं, आगरा ले जाते समय एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक आमने-सामने भिड़ीं, आगरा ले जाते समय एक की मौत, दूसरा घायल
Mon, 21 Oct 2024 05:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:37 PM IST
सार
दवा कंपनी में एमआर सादाबाद से सहपऊ दवा का प्रचार करने जा रहे थे। गांव मढ़ाका के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद जलेसर मार्ग पर स्थित गांव मढ़ाका के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। आपस में हुई टक्कर से घायल दोनों सवारों को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया गया । जिसमें से एक बाइक सवार को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सादाबाद के गांव मन्स्या निवासी 39 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र सुखवीर सिंह एक दवा कंपनी में एमआर का कार्य करता था। 21 अक्टूबर की दोपहर वह सादाबाद से सहपऊ दवा का प्रचार करने जा रहे थे। गांव मढ़ाका के पास उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने उनको सीएचसी सादाबाद भिजवाया। हादसे की सूचना पर उसके परिजन भी सीएचसी पर आ गए । जहां से उक्त युवक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए हाथरस भेज दिया।
विज्ञापन