{"_id":"65070cd1336e7afff40aaa34","slug":"two-bikes-collided-head-on-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो बाईकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चार हुए घायल, आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो बाईकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चार हुए घायल, आगरा रेफर
Sun, 17 Sep 2023 07:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:57 PM IST
सार
सभी घायलों को एंबुलेंस से सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सादाबाद पुलिस और सीओ हिमांशु माथुर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के जैतई मार्ग पर रविवार को गांव गुतहरा और शिखरा के मध्य दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे चार लोग घायल हो गए। चारों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
आबिद खान पुत्र अबीर खान, इशाक पुत्र ईद मोहम्मद, जफर पुत्र बहादुर सिंह निवासी आंवलखेड़ा गड़ी देहर थाना बरहन जिला आगरा एक बाइक पर सवार थे। सामने से राजेंद्र सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी अरोड़ा थाना राया भी बाइक पर आ रहे थे। दोनों बाइक आपस में भिड़ गईं, जिसमें चारों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को एंबुलेंस से सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सादाबाद पुलिस और सीओ हिमांशु माथुर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन