{"_id":"6605acc37be9c009150eb187","slug":"two-bikers-died-due-to-collision-with-vehicle-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 28 Mar 2024 11:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:16 PM IST
सार
बाइक से दो लोग हाथरस की ओर आ रहे थे। रास्ते में गांव नगला इमलिया के पास बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछलती हुई सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। दोनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलेसर रोड स्थित नगला इमलिया के पास 28 मार्च की शाम को दो बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी 30 वर्षीय शिवकुमार पुत्र रामपाल और 52 वर्षीय मान सिंह पुत्र मिहीलाल बाइक से हाथरस की ओर आ रहे थे। रास्ते में गांव नगला इमलिया के पास बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछलती हुई सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा देख ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीण गंभीर अवस्था में दोनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन