{"_id":"622a1908572b9a34a53163a9","slug":"two-bike-riders-fell-in-the-canal-after-colliding-on-bridge-both-died-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पुल से टकराकर नहर में गिरे दो बाइक सवार, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पुल से टकराकर नहर में गिरे दो बाइक सवार, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 10 Mar 2022 08:58 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:58 PM IST
सार
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिकंदराराऊ रोड पर पुल से टकराकर बाइक सवार नहर में गिर गए। यहां घायल अवस्था में काफी देर तक पड़े रहने के बाद वह बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी धनवीर सिंह का 55 वर्षीय बेटा पिंकेश और पप्पू का 35 वर्षीय बेटा प्रमोद बृहस्पतिवार को बाइक से मेंडू से हाथरस की ओर आ रहे थे। इस बीच उनकी बाइक नहर के पुल से टकराई और वह नहर में गिर गए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। यहां वह घायल अवस्था में काफी देर तक पड़े रहे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। गांव के एक साथ दो मौतों से मातमी सन्नाटा छा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन