{"_id":"67c1e49e2eb5f40b940932aa","slug":"two-arrested-for-robbing-eight-goats-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आठ बकरियां लूटने के मामले में दो गिरफ्तार, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आठ बकरियां लूटने के मामले में दो गिरफ्तार, नकदी बरामद
Fri, 28 Feb 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:00 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों ने चोरी की गई बकरियों को राह चलते लोगों को 28 हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में 26 फरवरी की रात को वृद्धा को बंधक बनाकर आठ बकरियां ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि थानाध्यक्ष हसायन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गड़ौला रोड के निकट अंडौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अपने नाम उमेश व अरविंद निवासीगण बपंडई बताए हैं। पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों ने चोरी की गई बकरियों को राह चलते लोगों को 28 हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन
अरविंद के खिलाफ हसायन कोतवाली में लूट व हत्या का प्रयास जैसे मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उमेश के खिलाफ कोतवाली सिकंदराराऊ में चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन