फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two accused of vehicle theft arrested in Hathras

Hathras News: वाहन चोरी के दो आरोपी दबोचे, अलीगढ़ से चुराई बाइक हुई बरामद

Sat, 21 Oct 2023 06:46 PM IST
चमन शर्मा धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 06:46 PM IST
सार

बदमाशों के कब्जे से चोरी की काले रंग की हीरो पैशन प्रो बाइक बरामद हुई है। यह बाइक फूल सिंह पुत्र रोडी राम निवासी मुक्ति मार्ग, बेगम बाग, थाना क्वार्सी अलीगढ़ की है। यह बाइक अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहा स्थित चामुंडा देवी मंदिर से चोरी हुई थी।

विज्ञापन
Two accused of vehicle theft arrested in Hathras
चोरी की बाइक सहित पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की है। बरामद की गई बाइक अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र से चोरी हुई थी।

विज्ञापन

 
कोतवाली सदर प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम  मनीष उर्फ चंकी पांडेय पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी श्याम नगर, जलेसर रोड, थाना कोतवाली नगर व सौरभ कुमार पुत्र मुकेश कुमार, निवासी नगला भंभू जाट, थाना सासनी बताया है। 
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से चोरी की काले रंग की हीरो पैशन प्रो बाइक बरामद हुई है। यह बाइक फूल सिंह पुत्र रोडी राम निवासी मुक्ति मार्ग, बेगम बाग, थाना क्वार्सी अलीगढ़ की है। यह बाइक अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहा स्थित चामुंडा देवी मंदिर से चोरी हुई थी। इस संबंध में अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed