फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck rams into parked sleeper bus on Mathura-Bareilly Highway.

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर खड़ी स्लीपर बस को ट्रक ने मारी टक्कर

Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Truck rams into parked sleeper bus on Mathura-Bareilly Highway.
मथुरा-बरेली हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायलों का जिला अस्पताल में होता उपचार। संवाद - फोटो : Samvad
मथुरा-बरेली हाईवे पर जवार टोल प्लाजा के निकट शनिवार तड़के तीन बजे खड़ी स्लीपर बस को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत में 16 से अधिक सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से नौ लोगों को उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल अपने घर चले गए।
विज्ञापन





यह हादसा मथुरा क्षेत्र में हुआ। स्लीपर बस जयपुर से बरेली जा रही थी। हादसे के समय सभी सवारियां गहरी नींद में थीं। बस टोल से पहले सड़क के किनारे खड़ी थी तथा चालक नीचे उतर गया था। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस में सीधे टक्कर मारी। जोरदार टक्कर से सवारियां ऊपर से नीचे आ गिरीं। कुछ सवारियां सड़क पर गिरीं तो कुछ आगे सीट से टकराईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन




इस हादसे में फरीन पत्नी मोहम्मद रजा निवासी कोटा बारखेरा, पीलीभीत घायल हो गईं। वे आठ माह की गर्भवती हैं। चोट अधिक नहीं थी, लेकिन एहतियातन उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। नूरबानो, शकीला, मिर्जा बानू निवासी कुमरिया पदारी, पीलीभीत प्राथमिक उपचार के बाद रात को ही घर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नूर हसन, उनकी बेटी शाजिया, आशिया व सरताज जहान निवासी बांदा, शाहजंहापुर तथा अंजुम निवासी बीसलपुर, निगोही, शाहजहांपुर को भर्ती किया गया। इनके एक्स-रे, सीटी-स्कैन व अन्य जांचें की गईं। सभी लोग खतरे से बाहर होने के कारण इन्हें भी छुट्टी दे दी गई। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही स्टॉफ को अलर्ट कर दिया गया था। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया तथा आवश्यकता अनुसार भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed