फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   truck overturned due to imbalance

Hathras News: ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले असंतुलित होकर पलटा ट्रक, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

Mon, 22 Jun 2026 10:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 10:16 PM IST
सार

चालक आगरा से गर्डर ला रहा था। ठेकेदार के कहने पर वजन कराने के लिए मोड़ते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
truck overturned due to imbalance
पलटा हुआ ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मानिकपुर के पास रेलवे लाइन स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन


ट्रक में जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे लाइन ओवरब्रिज के लिए पांच गर्डर लदे थे, जिन्हें आगरा से लेकर आ रहा था। चालक हरेंद्र सिंह ने बताया कि मानिकपुर के पुल के पास ठेकेदार का फोन आया कि गर्डर का वजन होना है। 
विज्ञापन


इसके लिए उसे किसी धर्मकांटा पर जाकर वजन कराना होगा। ट्रक को ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ाने से पहले धर्मकांटा के लिए वापस मोड़ कर ले जाना चाहा, इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed