फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collides with trucks parked in fog

Hathras News: कोहरे में खड़े ट्रकों से टकराया ट्रक, चालक फंसा, केबिन काटकर निकाला

Sun, 26 Nov 2023 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 10:32 PM IST
सार

एनएच 91 बाईपास पर ऊपरगामी पुल के नीचे ट्रकों एवं अन्य वाहनों की पार्किंग बन गई है। यहां कई कई वाहन खड़े होने से अन्य वाहनों के निकलने के लिए रास्ता काफी कम हो जाता है। अक्सर वाहन कम जगह होने के चलते एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त होते रहते हैं।

विज्ञापन
Truck collides with trucks parked in fog
ट्रक के केबिन में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के घने कोहरे में राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर 26 नवंबर की सुबह पांच बजे एटा से अलीगढ़ की तरफ जा रहा ट्रक बाईपास पर खड़े ट्रकों से जा टकराया। इससे दो ट्रक पलट गए और एक ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक का एक हिस्सा काटने के बाद उसे बाहर निकाला। घायल चालक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खड़ा और टक्कर मारने वाला ट्रक पलट गया। देवयोग से सड़क पर खड़े ट्रकों में कोई बैठा नहीं था, लेकिन टक्कर मारने ट्रक का चालक इमरान निवासी मैनपुरी ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब देखा कि चालक को वैसे निकालना दुश्वार है तो तत्काल क्रेन मंगवाई और एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को घायल अवस्था में ट्रक का एक हिस्सा काटकर निकाला गया। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने चालक को सीएचसी भेजा। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इधर, सड़क से ट्रकों को हटाकर पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


पुल के नीचे अवैध पार्किंग से हादसे का अंदेशा
एनएच 91 बाईपास पर ऊपरगामी पुल के नीचे ट्रकों एवं अन्य वाहनों की पार्किंग बन गई है। यहां कई कई वाहन खड़े होने से अन्य वाहनों के निकलने के लिए रास्ता काफी कम हो जाता है। अक्सर वाहन कम जगह होने के चलते एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त होते रहते हैं। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अगर यहां पार्किंग बंद न हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed