{"_id":"6495f34b4ab48624700aa835","slug":"truck-and-car-collision-driver-died-shaphu-news-c-260-1-cdp1001-13-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शादी से लौटते समय ट्रक और कार की भिड़ंत, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शादी से लौटते समय ट्रक और कार की भिड़ंत, चालक की मौत, दो घायल
Sat, 24 Jun 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:02 AM IST
सार
अलीगढ़ निवासी 48 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र राम सिंह किराए पर कार लेकर अपने भाई के बेटे की शादी में शामिल होने आगरा गए थे। रात को लौटते समय थाना चंदपा क्षेत्र के कछपुरा मोड़ पर एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना चंदपा क्षेत्र के कछपुरा मोड़ के नजदीक बृहस्पतिवार को देर रात अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
अंबेडकर कॉलोनी अलीगढ़ निवासी 48 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र राम सिंह किराए पर कार लेकर अपने भाई के बेटे की शादी में शामिल होने आगरा गए थे। रात को लौटते समय थाना चंदपा क्षेत्र के कछपुरा मोड़ पर एक ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक संदीप (23) पुत्र प्रताप सिंह निवासी दिलाल पुर थाना बरला जनपद अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद और उनका 13 वर्षीय बेटा घायल हो गए। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। चालक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन