{"_id":"65c3a34d0d6a953f9a0021a2","slug":"travel-from-hathras-agra-to-aligarh-becomes-costlier-by-four-rupees-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roadways Bus: हाथरस-आगरा से चार रुपये मंहगा हुआ अलीगढ़ का सफर, अब इतने का होगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roadways Bus: हाथरस-आगरा से चार रुपये मंहगा हुआ अलीगढ़ का सफर, अब इतने का होगा टिकट
Wed, 07 Feb 2024 09:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:06 PM IST
सार
आगरा से अलीगढ़ और हाथरस से अलीगढ़ तक का रोडवेज बस किराया चार रुपये बढ़ा दिया गया है। अब तक आगरा से अलीगढ़ के लिए यात्रियों को 131 रुपये खर्च करने होते थे, जो अब 135 रुपये हो जाएंगे। हाथरस से अलीगढ़ के लिए अब तक 53 रुपये देने होते थे, अब 57 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बस से अलीगढ़ और हाथरस जाना अब थोड़ा और महंगा होगा। दोनों की टिकट में चार रुपये का किराया बढ़ा दिया गया है। अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किराया बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हाथरस से अलीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसें अब गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं जा रहीं हैं। बसें मसूदाबाद बस स्टैंड पहुंचेगी। इनका रास्ता भी बदल दिया गया है। इस रास्ते में तीन किलोमीटर का फर्क आने से किराया चार रुपये बढ़ जाएगा। अब तक आगरा से अलीगढ़ के लिए यात्रियों को 131 रुपये खर्च करने होते थे, जो अब 135 रुपये हो जाएंगे। हाथरस से अलीगढ़ के लिए अब तक 53 रुपये देने होते थे, अब 57 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
हाथरस से अलीगढ़ जाने वाली बसें सासनी गेट से पहले रिंग रोड से खेरेश्वर चौराहा, सूतमिल चौराहा होते हुए मसूदाबाद बस स्टैंड पहुंचेगी। इससे तीन किलोमीटर रास्ता बढ़ रहा है। रोडवेज के अधिकारियों ने दूरी को लेकर सर्वे कर लिया है। इस सर्वे की रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को सौंपी है। इसके आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ एसके वर्मा ने सभी डिपो को किराया बढ़ाए जाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन