{"_id":"5b522de34f1c1b6e118b4c55","slug":"transporters-strike-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर्स की की हड़ताल का मिला-जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर्स की की हड़ताल का मिला-जुला असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
हाथरस में प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल का शुक्रवार को शहर में मिला जुला असर देखने को मिला। यहां के एक गुट ने तो हड़ताल का समर्थन किया और काम बंद रखा। इसकी वजह से काफी कारोबार भी प्रभावित हुआ। माल की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हुई। वहीं दूसरे गुट ने हड़ताल का विरोध करते हुए रोजाना की तरह काम किया।
सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को ट्रांसपोर्टर्स का आंदोलन पहले दिन ही दो गुटों में बंट गया। एक गुट के पदाधिकारियों का दावा है कि शहर में 80 प्रतिशत कारोबार बंद हुआ और करोड़ों के माल की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हुई। उधर हाथरस परचून एवं मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आंदोलन को प्रभावहीन करार दिया।
हड़ताल के समर्थन में ट्रांसपोर्टर्स ने रैली भी निकाली। हाथरस में बाहर से आने वाली थोक के सामान की गाड़ियों की संख्या काफी कम दिखी। व्यापार कमेटियों ने इस हड़ताल में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि जब तक ट्रांसपोर्ट कंपनियों की परेशानियों का सरकार कोई हल नहीं निकाल देती, ट्रांसपोर्ट कारोबार बंद रहेगा। इस हड़ताल से करीब 200 ट्रकों द्वारा माल का आवागमन नहीं हुआ। इससे करोड़ाें का नुकसान हुआ है। इस मौके पर प्रमुख रूप से अमित बंसल, सुमित बंसल, नवजोत शर्मा, दीपक शर्मा, वंशी पंडित, राकेश तिवारी, किशनलाल शर्मा, हरीश गुलाठी, अरुण जैन, रोहित गिरधर, प्रदीप सारस्वत, नरेंद्र वर्मा, गुप्ता जी, भारत ट्रांसपोर्ट, लक्की, राकेश शर्मा, रविंद्र सिंह, सौनी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसो. ने आंदोलन को बताय विफल
हाथरस। परचून एवं मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में एक बैठक बुर्जवाला कूंआ पर हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। बैठक में चक्का जाम पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें दावा किया गया कि चक्का जाम पूरी तरह से विफल रहा। उन्होंने शहर भर में ट्रांसपोर्ट कारोबार विधिवत रूप से संचालित रहने का दावा किया। बैठक में प्रमुख रूप से अजय गौड़, राजीव वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा, लक्ष्मण गौतम, राममहेश तिवारी, अजय गौड़, नवीन शर्मा, राजीव चौधरी, पूरन चौधरी, मुकेश चौधरी, मुकेश शर्मा, ज्ञानी गौतम, दीनदयाल गौतम, नरेंद्र शर्मा, इमरान खान, वकील कुरैशी, रोहिताश राघव, अंगद शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव गौतम, सौरभ गौतम, महेश तरैठिया, कैलाश वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।