{"_id":"643d73e7fc8ee705200e7616","slug":"transformer-fire-in-odhpura-substation-power-crisis-deepens-from-city-to-countryside-hathras-news-c-2-1-95174-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओढ़पुरा सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर में लगी आग, शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओढ़पुरा सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर में लगी आग, शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट
Mon, 17 Apr 2023 09:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
ओढ़पुरा विद्युत स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर से उठतीं आग की लपटें।
- फोटो : संवाद
सोमवार की शाम को ओढ़पुरा विद्युत सबस्टेशन पर अचानक आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के दौरान आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं पास में रखा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गर्म हो गया। इस कारण शहर से देहात तक कई घंटे बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। देर शाम तक अधिकारी आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवर लोड हो रहा है। सोमवार की शाम को करीब चार बजे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के साथ हाथरस शहर का मथुरा रोड, बीसीएम फीडर, रुहेरी फीडर, ग्रामीण ऊर्जा से जुड़े जोगिया, टुकसान, बाद अठवरिया, नगला हेमा, नगला मनी आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। साथ ही पास में लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर भी गर्म हो गया। इस कारण शहर से देहात तक करीब चार घंटे बिजली गुल रही। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों से बेमुश्किल आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। देर शाम तक अधिकारी दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को चालू कर आपूर्ति के इंतजाम में लगे रहे।
करीब 15 लाख रुपये का हुआ नुकसान
जितने भी बड़े ट्रांसफार्मर होते है वह कंपनियों से आते हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो करीब आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से निगम पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब जब तक आठ एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं आ जाता तब तक बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पि इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को फॉल्ट के चलते आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। आग पर तीन दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया है। आपूर्ति को दूसरे ट्रांसफार्मर से चालू करने के लिए प्रयास जारी है। - नरेंद्र कुमार एक्सईएन विद्युत विभाग।