{"_id":"5cd71819bdec220755417d53","slug":"traktor-trolley-ransacked-schoolgirl-two-students-including-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा सहित दो को रौंदा, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्रा सहित दो को रौंदा, छात्रा की मौत
Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर पर हुए एक्सीडेंट में घायल जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव सलेमपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक छात्रा सहित दो को रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। लोगों ने ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले गई।
शनिवार की दोपहर को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टोड़ निवासी संजीव कुमार की बेटी मीनू (15 वर्ष) सलेमपुर ट्यूशन पढ़ने के लिए आई थी। वह मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई की 10वीं की छात्रा थी। वह सलेमपुर पर एक जूस की दुकान पर आकर खड़ी हो गई। वहीं पर कालीचरण पुत्र तालेवर निवासी ऐंहन भी बैठा हुआ था। वह अपने ससुराल (छौंक) के लोगों का इंतजार कर रहा था। इस बीच वहां पर सिकंदराराऊ की ओर से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली आया, जिसने मीनू और कालीचरण को रौंद दिया। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।
लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर धुन डाला। वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कालीचरण को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। यहां पर छात्रा के परिवार के लोग आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।