{"_id":"696f7086911b8ab90900cf75","slug":"trains-delayed-and-cancelled-due-to-the-weather-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars: ट्रेनों के लेट और निरस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा, यात्रियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars: ट्रेनों के लेट और निरस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा, यात्रियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
Tue, 20 Jan 2026 05:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:40 PM IST
सार
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से पहुंची, जबकि छपरा एक्सप्रेस लगभग एक घंटे विलंबित रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस 5.30 घंटे, गोमती एक्सप्रेस एक घंटे और अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 2.35 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट होने और निरस्त किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथरस के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों हाथरस सिटी और हाथरस जंक्शन पर ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर 19 जनवरी को ठहरने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस करीब पांच घंटे देरी से पहुंची, जबकि छपरा एक्सप्रेस लगभग एक घंटे विलंबित रही। उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन पर रुकने वाली ट्रेनों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस 5.30 घंटे, गोमती एक्सप्रेस एक घंटे और अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 2.35 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली से अलीद्वारपुर जंक्शन जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन निरस्त किया जा रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश करनी पड़ रही है। वहीं रेलवे की ओर से चल रहे मरम्मत कार्य के चलते हाथरस आने-जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन लखनऊ जंक्शन की बजाय मानक नगर स्टेशन से किया जा रहा है, जिसकी जानकारी न होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों को समय के साथ चलाए जाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन