फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Train engine was bad , the city was jammed

ट्रेन का इंजन हुआ खराब, शहर में लगा जाम

Tue, 02 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Train engine was bad , the city was jammed

हाथरस। शहर के तालाब चौराहे के साथ-साथ भीड़ वाले बाजारों में भी जाम की समस्या से लोग दिनभर जूझते रहे। मंगलवार को हतीसा पर मालगाड़ी का इंजन खराब होने और शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा के चलते जाम लगा रहा। 

शहर का जाम अब लोगों को खून के आंसू रुला रहा है। लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। घर से बाजार की तरफ निकलते ही लोग जाम के झाम का शिकार हो रहे हैं। जाम में फंसकर कोई शासन-प्रशासन को कोसता है तो कोई शहर को। सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि यहां होकर आवागमन करने वाले बाहरी शहरों के लोग भी हाथरस के जाम से बेहाल हो गए हैं। या यूं कहें कि हाथरस का जाम अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। प्रशासन भी कई बार जाम से निजात दिलाने के लिए योजनाएं बना चुका है, लेकिन सभी योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। इन योजनाओं को धरातल पर आज तक नहीं उतारा गया है। इससे शहरवासियों का बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन

इन बाजारों में लगा रहा जाम 

तालाब चौराहा, रामलीला ग्राउन्ड, पंजाबी मार्केट, सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, घंटाघर, मोहन गंज, मुरसान गेट, सादाबाद गेट, चामड़ गेट, बांस की मंडी, बागला मार्ग, गांधी तिराहा सहित शहर के अन्य कई स्थानों पर लोग पूरे दिन जाम के झाम से जूझे। वाहन चालक यहां कई घंटो तक फंसे रहे। वहीं राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों ने शॉर्ट कट रास्तों का सहारा लिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed