फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traders Outraged Over Theft; Demand Removal of Market Secretary

Hathras News: चोरी पर भड़के व्यापारी, मंडी सचिव को हटाने की मांग

Fri, 08 May 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Traders Outraged Over Theft; Demand Removal of Market Secretary
मंडी समिति में आढ़तिया के यहां हुई चोरी की घटना के बाद सीओ सिटी से मिलते आढ़तिया। संवाद - फोटो : Samvad
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंडी समिति स्थित आढ़ती फर्म अरुण कुमार-योगेश कुमार पर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर जानकारी ली। बुधवार को इस फर्म से एक चोर महज तीन मिनट में 2.70 लाख रुपये चोरी कर ले गया था। व्यापारियों ने इस प्रकरण में मंडी सचिव को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन




व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंडी परिसर में चोरी जैसी घटनाएं व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। जब घटना की सूचना मंडी सचिव को दी गई तो उनका व्यवहार अत्यंत अशोभनीय रहा। व्यापारियों ने मंडी सचिव को तत्काल हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन




युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि इस संबंध में उनकी हाथरस गेट कोतवाली के निरीक्षक से फोन पर वार्ता हुई। कोतवाली प्रभारी ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन देते हुए व्यापारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिला महामंत्री अनिल तेल वालों ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने भी घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। वहीं प्रदेश पदाधिकारी कमलकांत दोबरावाल ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो मंडी बंद कराने के साथ उच्च पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में योगेश वार्ष्णेय, संजीव आधीवाल, प्रवीण वार्ष्णेय, राजेश कुमार, राम अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय तथा चंदन दोबरावाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed