{"_id":"56eeed644f1c1bbe34f15176","slug":"traders-memorandum-submitted-to-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सराफा व्यवसाय पर बजट में लागू किया गया उत्पादन कर समाप्त करने के संबंध में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद राजेश दिवाकर को वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, शहर अध्यक्ष मदनमोहन अपना वाले, मोहन लाल अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार वार्ष्णेय और मदनमोहन वार्ष्णेय ने कहा कि वर्ष 2016-17 में वित्तमंत्री ने अपने बजट में भारत के सराफा कारोबारियों पर एक फीसदी उत्पादन कर लागू किया है, जिसका भारतवर्ष के समस्त सराफा कारोबारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं, विभागीय अधिकारियों की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही होने के अंदेशे से समस्त सराफा कारोबारी एक मार्च 2016 से कारोबार बंद कर आंदोलित हैं। संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस कारोबार में लगे व्यापारी, मजदूर आदि बेरोजगार हो रहे हैं और सरकार को टैक्स में हानि हो रही है, जिससे राजस्व में हानि होगी।