फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traders buy potato fields are accessible external states

आलू खरीदने खेतों पर पहुंच रहे बाहरी राज्यों के व्यापारी

Mon, 29 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders buy potato fields are accessible external states

सादाबाद। ग्रामीण इलाकों में वर्तमान समय में आलू की खुदाई ने जोर पकड़ लिया है। किसानों का पूरा दिन लेबर के साथ आलू की खुदाई करने में बीत रहा है। ऐसे में बाहरी शहरों के व्यापारी भी सीधे किसानों के पास पहुंचकर सौदा कर रहे हैं। वहीं शीतगृह स्वामी भी सीधे गांवो मे पहुंचकर किसानों से अपना आलू शीतगृह में रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रहे हैं।

सादाबाद क्षेत्र में बहुतायात रूप से आलू की फसल की जाती है। अबकी बार हांलाकि खेतों से आलू कम निकल रहा है, लेकिन क्षेत्रफल काफी अधिक है। अधिक ठंड न पड़ने के कारण कई किसानों के खेतों में आलू का साइज काफी छोटा रह गया है। ऐसे में अब स्थानीय व आसपास के शहरों के व्यापारियों के साथ जयपुर, मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि के भी व्यापारी सीधे किसानों के खेतों पर पहुंचकर उनसे संपर्क कर रहे हैं और आलू का सौदा कर रहे हैं। वर्तमान में आलू का रेट 500 रूपये से लेकर 550 रूपये प्रति बोरा चल रहा है। दो दिन पहले यही रेट 600 रूपये प्रति बोरे तक मिल रहे थे। किसान भी हाथों-हाथ आलू का सौदा बाहरी व्यापारियों से कर रहा है। इसी तरह शीतगृह स्वामी भी किसानों को अपने पुराने संबंधों की दुहाई देकर अपने शीतगृह में आलू का भंडारण करने के लिए किसानों कर मनुहार कर रहे हैं। इधर, किसान खेतों में कम आलू निकलने से भी चिंतित हैं। 

विज्ञापन


- खेतों से आलू काफी कम निकल रहा है। रेट भी दो दिन से 50 रूपये बोरा कम हो गया है। व्यापारी सीधे खेतों पर आ रहे हैं। अमर सिंह, किसान

- बाहरी राज्यों के व्यापारी खेतों पर ही आलू सौदा करने आ रहे हैं। वह आलू की सही कीमत दे रहे हैं। आलू के रेट बढ़ने चाहिए। हरवेंद्र सिंह, किसान

- क्षेत्रफल अधिक है, लेकिन आलू कम निकल रहा है। कई खेतों में आलू काफी छोटा निकल रहा है। शीतगृह स्वामी भी किसानों के पास आ रहे हैं। दीपू सिकरवार, किसान

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed