{"_id":"662a95c44ad2a3b5eb041f81","slug":"tractor-trolley-overturned-vehicle-hits-bike-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, आठ घायल
Thu, 25 Apr 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:11 PM IST
सार
सिकंदराराऊ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। आगरा-अलीगढ़ बाईपास के पास 24 अप्रैल की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर एक्सीडेंट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ बाईपास के पास 24 अप्रैल की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें राम पाल, रिना व इकबा निवासी इगलास घायल हो गए। उन्हें शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इधर, सिकंदराराऊ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में विमलेश, पूनम, निवासीगण भगत सिंह कॉलोनी और अशोक, धवल सिंह, रिंकू दयाल निवासी सादाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन