{"_id":"6999ea7823c7bcae1b01ff87","slug":"tractor-trolley-hits-car-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मारी, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मारी, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 21 Feb 2026 10:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:55 PM IST
सार
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांव स्थित डीसी पब्लिक स्कूल के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चिराग चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सादाबाद पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कार में गांव वनगढ़ निवासी चिराग चौधरी उर्फ राहुल (22) व एक अन्य युवक सवार थे। दोनों सादाबाद आ रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन