{"_id":"6ae0f84cfa1ec7e17b02a110","slug":"tractor-overturned-after-collision-with-truck-driver-died-after-being-crushed-under-sacks-of-paddy-hasayan-news-c-56-1-sali1016-156298-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, धान की बोरियों में दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, धान की बोरियों में दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
रिंकू यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
हसायन। गांव बिलार के निकट सोमवार रात धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और चालक रिंकू यादव (35) धान की बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो किसानों समेत तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी रिंकू यादव पुत्र जगदीश यादव सोमवार रात ट्रैक्टर में धान भरकर अलीगढ़ की धनीपुर मंडी बेचने जा रहा था। ट्रैक्टर में गांव सैंगला निवासी किसान विजयपाल और सूरजपाल का धान भी लदा था। रात करीब 11 बजे गांव बिलार के निकट कानपुर की ओर से सिकंदराराऊ होते हुए अलीगढ़ जा रहे मालवाहक ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान धान की बोरियां चालक के ऊपर गिर गईं और वह स्टेयरिंग के बीच फंस गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पिता जगदीश, पत्नी गीता और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इनमें 12 वर्षीय बेटी रश्मि, छह वर्षीय बेटा नवनीत और तीन वर्षीय बेटी नेहा हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया।