{"_id":"65d36e784ed7df61410cef83","slug":"tractor-driver-dies-due-to-collision-with-truck-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक ने ट्रैक्टर में साइड से मारी टक्कर, चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक ने ट्रैक्टर में साइड से मारी टक्कर, चालक की हुई मौत
Mon, 19 Feb 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:36 PM IST
सार
थाना चंदपा के गांव महमूदपुर जटान निवासी विजय कुमार ट्रैक्टर लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। गम्भीर हालत में उन्हें हाथरस रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत
- फोटो : demo
विस्तार
हाथरस जनपद के सादाबाद में मुरसान मार्ग पर गांव धनौली के पास ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
थाना चंदपा के गांव महमूदपुर जटान निवासी विजय कुमार ट्रैक्टर चलाता था। 19 फरवरी को वह ट्रैक्टर लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसे में विजय बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गम्भीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और दुख जताया।
विज्ञापन