फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor driver dies due to collision with truck

Hathras News: ट्रक ने ट्रैक्टर में साइड से मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

Mon, 19 Feb 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 08:36 PM IST
सार

थाना चंदपा के गांव महमूदपुर जटान निवासी विजय कुमार ट्रैक्टर लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। गम्भीर हालत में उन्हें हाथरस रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Tractor driver dies due to collision with truck
सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत - फोटो : demo

विस्तार

हाथरस जनपद के सादाबाद में मुरसान मार्ग पर गांव धनौली के पास ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


थाना चंदपा के गांव महमूदपुर जटान निवासी विजय कुमार ट्रैक्टर चलाता था। 19 फरवरी को वह ट्रैक्टर लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली जा रहा था। रास्ते में दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हादसे में विजय बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। 
विज्ञापन


परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गम्भीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed