{"_id":"647f8b4ac6fa79169e0725c4","slug":"tractor-driver-dead-hathras-news-c-64-1-sali1007-52-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बंका निवासी एक युवक की मंगलवार की दोपहर को ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई है। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्रह्मा बघेल (30) पुत्र हरीशचंद्र निवासी गांव बंका मंगलवार की दोपहर को मुरसान से अपने एक रिश्तेदार के ट्रैक्टर की सर्विस कराकर घर ले जा रहा था। गांव नगला बाबू निकलते ही नाले के पुल के पास अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई और ट्रैक्टर सड़क से खेत में पलट गया और ब्रह्मा बघेल उसी में दब गया। ट्रैक्टर पलटता देख आसपास के लोगों ने ब्रह्मा को खींचकर कर ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।
परिजन भी मौके पर आ गए और ब्रह्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ब्रह्मा के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए गांव ले गए। बताया जाता है कि ब्रह्मा बघेल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। ब्रह्मा पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह अपने पिता के साथ मिलकर खेतीबाड़ी का काम करता था। लोगों का कहना है कि नाले के पास में कुछ लोगों ने सड़क किनारे के कच्चे रास्ते को काटकर खेत में जोत लिया है, जिससे रास्ते की चौड़ाई काफी कम हो गई है।