फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   top 20 fertilizer sales will be verified

टॉप-20 यूरिया खरीद का होगा सत्यापन

Tue, 29 Dec 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
top 20 fertilizer sales will be verified
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में यूरिया खरीद को लेकर सत्यापन किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में टॉप 20 खरीद वाले किसानों व यूरिया की बिक्री करने वाले विक्रेताओं का सत्यापन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने इसे लेकर टीमें ब्लॉक वार टीमें गठित कर दी हैं। टीमें नवंबर में हुई खरीद का सत्यापन करेंगी।
शासन स्तर से यूरिया खरीद पर सीधी निगरानी की जा रही है। शासन स्तर से जिले में टॉप -20 यूरिया खरीद करने वाले विक्रेताओं का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इन विक्रेताओं की सूची यहां कृषि विभाग को उपलब्ध करा दी है। इन विक्रेताओं की खरीद का सत्यापन किए जाने के लिए जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने ब्लॉक वार कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी नवंबर में हुए यूरिया की अधिकतम बिक्री वाले विक्रेताओं व किसानों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

इस सत्यापन के दौरान जमीन के दस्तावेज, आधार आदि का मिलान किया जाएगा। वहीं मौजूदा स्टॉक के बारे में भी सत्यापन किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस सत्यापन की रिपोर्ट को जल्द ही शासन को भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान ओवररेटिंग के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। ओवर रेटिंग सामने आने की स्थिति में संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed