{"_id":"64c55ef9356812311801b024","slug":"tomato-turns-red-again-due-to-inflation-price-of-rs-200-per-kg-hathras-news-c-56-1-sali1016-2780-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महंगाई के तेवर से टमाटर फिर हुआ लाल, 200 रुपये किलो हुए भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महंगाई के तेवर से टमाटर फिर हुआ लाल, 200 रुपये किलो हुए भाव
Sun, 30 Jul 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बारिश की मार से टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों में फिर से उछाल आ गया है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा गया। लोगों को सब्जियों की खरीद में कंजूसी बरतनी पड़ रही है। लोग अब किलो की बजाय 100 से 200 ग्राम सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर हैं।
सब्जी मंडी में फिर से सब्जियों की आवक में कमी आ गई है। इसकी वजह, लगातार हो रही बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचना है। इस कारण फिर से टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों में तेजी आई है। मांग कम होने से दुकानदार भी ढकेलों पर कम मात्रा में ही सब्जियां रख रहे हैं। बारिश के कारण कई सब्जियां जल्दी ही खराब हो जाती हैं।
इस कारण दुकानदार भी प्रतिदिन की बिक्री के हिसाब से ही सब्जी को मंडी से लेकर आ रहे हैं। अब ग्राहक भी बाजार से जरूरत के अनुसार कम मात्रा में ही सब्जियां खरीद रहे हैं। टमाटर ने फिर से 200 रुपये तक की उछाल लगा दी। ज्यादातर सब्जियाें के दाम 40 रुपये से कम ही नहीं हो रहे हैं। दुकानदारों का अनुमान है कि बारिश के चलते अभी रेटों में और उछाल आएगा।
विज्ञापन
सब्जी-- रेट प्रति किलो
टमाटर-- 200 रुपये
अदरक-- 300 रुपये
शिमला मिर्च-- 200 रुपये
हरीमिर्च-- 100 रुपये
गोभी-- 100 रुपये
खुर्ती की फली-- 60 रुपये
परलम-- 80 रुपये
अरबी-- 60 रुपये
करौंदा-- 100 रुपये
करेला-- 60 रुपये
नीबू-- 80 रुपये
बेंगन-- 40 रुपये
पालक-- 60 रुपये
खीरा-- 50 रुपये
बारिश व बाढ़ से हरी सब्जी के दामों में उछाल आया है। बाजार में आवक कम हो गई है। मौसम की वजह से सब्जी खराब हो रही है। अभी और दामों में उछाल आएगा।
-हेमंत, दुकानदार।
जुलाई के बीच में सब्जियों के दामों में कुछ गिरावट आई थी। अब फिर से सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर फिर से एक साथ महंगा हो गया है। लोग जरूरत के हिसाब से ही सब्जी खरीद रहे हैं।
-अजय, ग्राहक
विज्ञापन
सब्जी मंडी में फिर से सब्जियों की आवक में कमी आ गई है। इसकी वजह, लगातार हो रही बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचना है। इस कारण फिर से टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों में तेजी आई है। मांग कम होने से दुकानदार भी ढकेलों पर कम मात्रा में ही सब्जियां रख रहे हैं। बारिश के कारण कई सब्जियां जल्दी ही खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
इस कारण दुकानदार भी प्रतिदिन की बिक्री के हिसाब से ही सब्जी को मंडी से लेकर आ रहे हैं। अब ग्राहक भी बाजार से जरूरत के अनुसार कम मात्रा में ही सब्जियां खरीद रहे हैं। टमाटर ने फिर से 200 रुपये तक की उछाल लगा दी। ज्यादातर सब्जियाें के दाम 40 रुपये से कम ही नहीं हो रहे हैं। दुकानदारों का अनुमान है कि बारिश के चलते अभी रेटों में और उछाल आएगा।
विज्ञापन
सब्जी
टमाटर
अदरक
शिमला मिर्च
हरीमिर्च
गोभी
खुर्ती की फली
परलम
अरबी
करौंदा
करेला
नीबू
बेंगन
पालक
खीरा