फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Todi Singh performed on waterlogging in Nauhre

टोड़ी सिंह के नौहरे में जलभराव पर प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Todi Singh performed on waterlogging in Nauhre

हाथरस। बीएच ऑयल मिल पर कई गलियां ऐसी हैं जहां बिन बारिश के ही हर समय जलभराव रहता है। जलभराव व कीचड़ के चलते स्थानीय लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। 

बीएच ऑयल मिल रोड पर टोड़ी सिंह का नौहरा में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि गली से निकलने के लिए ईट, पत्थर डाल कर रास्ता बनाया है। बच्चे और वृद्ध आए-दिन ईंट के ऊपर से निकलने पर चोटिल हो जाते हैं। गली के निकट ही ऊंची पुलिया बना दी गई है और नाला गली की तरफ खुल रहा है। लोगों का आरोप था कि इस संबंध में पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। 

प्रदर्शन करने वालों में रामबाबू लाल, जगवीर पहलवान, परमानंद राठौर, रवेंद्र सिंह, महेश चंद्र, बंटी गोस्वामी, सोनपाल सिंह, देवकी नंदन, बच्चू सिंह, विमलेश देवी सहित काफी लोग शामिल थे। 

विज्ञापन

-जलभराव के संबंध में स्थानीय लोगों ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि स्थानीय लोग शिकायत करते हैं तो प्राथमिकता से समस्या का समाधान कराया जाएगा। 

- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed