फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today three centers will be vaccinated by Corona

आज तीन केंद्रों पर होगा कोरोना का टीकाकरण

Sat, 16 Jan 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Today three centers will be vaccinated by Corona
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के तीन केंद्रों पर शनिवार को कोरोना का टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को तीनों केंद्रों पर टीका को पहुंचाया गया। तीनों केंद्रों पर 100-100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में कोरोना के टीकाकरण का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। बृहस्पतिवार की देर शाम को जिले में कोरोना वैक्सीन की 7,350 डोज आईं। जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल परिसर स्थित कोल्ड चेन में रखवाया गया। शुक्रवार को वैक्सीन सीएचसी सादाबाद, सिकंदराराऊ व एमडीटीबी अस्पताल में पहुंचाया गया। इन तीनों केंद्रों पर शनिवार को कोरोना का टीकाकरण होगा। सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

- जनपद में निर्धारित नौ केंद्रों में से तीन पर शनिवार को टीकाकरण होगा। तीनों केंद्रों पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिसे लेकर 110-110 वैक्सीन इन केंद्रों पर भेजी गई हैं। 10-10 अतिरिक्त वैक्सीन गई हैं। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम पालने की जरूरत नहीं है। शेष छह केंद्रों पर शासन के आदेश पर टीकाकरण किया जाएगा। - ़डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed