{"_id":"6722798291f664ba37029e68","slug":"today-is-the-last-day-to-make-reservation-120-days-in-advance-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122191-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 120 दिन पहले का आरक्षण कराने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 120 दिन पहले का आरक्षण कराने का आज आखिरी दिन
Wed, 30 Oct 2024 11:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेल आरक्षण के लिए रेलवे का नया नियम एक नवंबर से लागू हो जाएगा। इसके तहत यात्री 31 अक्तूबर की रात तक ही 120 दिन पहले तक का आरक्षण करा सकेंगे। एक नवंबर से यात्रा से 60 दिन पहले का ही आरक्षण कराने का नियम लागू हो जाएगा।
नए नियम के मद्देनजर शहर के हाथरस सिटी व हाथरस किला रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों के साथ ही ऑनलाइन 60 से 120 दिन पहले के आरक्षण तेजी से कराए जा रहे हैं। कोरोना काल के बाद रेलवे ने आरक्षण कराए जाने के नियमों में परिवर्तन किया है। इसके अनुसार एक नवंबर को सिर्फ 31 दिसंबर तक 60 दिन की अवधि के लिए ही रेल टिकट के अग्रिम आरक्षण कराए जा सकेंगे, जबकि 31 अक्तूबर को 27 फरवरी तक के लिए रेल आरक्षण कराया जा सकेगा।
एक नवंबर को एक जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक की तिथि के आरक्षण नहीं कराए जा सकेंगे। इन तिथियों में पूर्व में कराए गए आरक्षण जस के तस रहेंगे। 60 दिन की नीति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से हर रोज आरक्षण खुलेंगे। इसके मद्देनजर शहर के हाथरस सिटी व हाथरस किला स्टेशन पर जनवरी व फरवरी माह के लिए तेजी से आरक्षण कराए जा रहे हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक नवंबर से अग्रिम रेल टिकट आरक्षण कराए जाने की अवधि 60 दिन की जा रही है।