{"_id":"5e0badb28ebc3e87ff46d271","slug":"to-conserve-water-1-2-crore-rupees-release-for-checkdam-hathras-news-ali2228491197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरते भूजल स्तर को रोकने की कवायद, 1.02 करोड़े से बनेंगे चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरते भूजल स्तर को रोकने की कवायद, 1.02 करोड़े से बनेंगे चेकडैम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में गिरते भूगर्भ जल स्तर को रोके जाने के लिए लघु सिंचाई विभाग की ओर से 4 चेकडैमों का निर्माण किया जाएगा। इन चेकडैमों के निर्माण के लिए शासन स्तर से धनराशि आवंटित कर दी है। वहीं अतिरिक्त धनराशि आने की स्थिति में विभाग की ओर से दो अतिरिक्त चेकडैमों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
शासन स्तर से गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए तमाम तरीके की कवायद की जा रही है। जल स्तर को बढ़ाने के लिए मनरेगा के तहत तालाबों का निर्माण, पौधरोपण अन्य काम कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नदियों के पानी को ठहराव देने के लिए जिले में चेकडेमों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लघु सिंचाई विभाग की ओर से जिले में चार चेकडैमों को बनाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इन चेकडेमों के एस्टीमेट के आधार पर शासन स्तर से 1.02 करोड रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। यह धनराशि शासन ने जिले को आवंटित कर दी गई है। विभाग की ओर से चार चेकडैमों के लिए 90.91 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। यह चेकडैम ब्लॉक मुरसान में जवां ड्रेन पर गांव खरगू व नगला हेमा क्षेत्र में हाथरस ब्लॉक में सिरसा नदी पर बघराया पर बनाए जाएंगे। वहीं शासन स्तर से अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होने के कारण विभाग की ओर से ब्लॉक सिकंदराराऊ व हसायन में एक-एक चेकडेम का निर्माण किया जाएगा। एई लघु सिंचाई अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इन चेकडैमों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से धनराशि मिल चुकी है।