{"_id":"64af00930c686d753e0bf354","slug":"tired-of-wifes-taunts-young-man-committed-suicide-hathras-news-c-58-1-sali1023-579-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी के तानों से तंग आकर की युवक ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी के तानों से तंग आकर की युवक ने की थी खुदकुशी
Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में क्षेत्र के गांव की निवासी एक महिला ने पुत्र वधू और उसके परिवारी जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायालय की मदद से आईपीसी की धारा 306 के तहत दर्ज हुए मुकदमे में छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि उनके 39 वर्षीय बेटे ने 5 मई 2023 को शाम करीब चार बजे पत्नी और ससुराली जनों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। समाज में भय और दबाव बनाकर उनके बेटे का बिना पोस्टमार्टम कराए षडयंत्रपूर्वक अंतिम संस्कार करा दिया गया। बेटे का फोन तोड़ दिया और अन्य साक्ष्य भी हटा दिए। पुत्रवधू बेटे को नामर्द होने का ताना देती थी। ससुर संपत्ति बेटी के नाम करने का दबाव बनाता था। बहू अक्सर खाते से रुपये निकलवाकर अपने पिता को दिलवाती थी।
मना करने पर ससुरालीजनों को बुलाकर उसके बेटे को पिटवाती थी और उसे मर जाने के लिए उकसाती थी। बेटे ने पत्नी और ससुरालजनों के उत्पीड़न के बारे में अपने बहनोई सहित अन्य रिश्तेदारों को बताया था। रिश्तेदार बेटे के साथ उसकी ससुराल गए थे। यहां आरोपियों ने बेटे और रिश्तेदारों की बेइज्जती करते हुए धमकी दी। महिला का आरोप है कि पुत्रवधू और ससुरालियों के उकसाने के बाद ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है। मुकदमे में आगरा के छह लोगों को नामजद किया गया है।